कार्यपद्वति और संस्कार भाजपा की आत्मा की जान है - अरविंद भदौरिया

कार्यपद्वति और संस्कार भाजपा की आत्मा की जान है - अरविंद भदौरिया
भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला के समापन में बोले प्रदेश के सहकारिता मंत्री
बैतूल। आने वाले समय में देश और दुनिया का नेतृत्व कोई करेगा तो वह हमारी विचार धारा करेगी। यह उदगार प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आगामी 30 अप्रेल व 1 मई को मंडल स्तर पर होने वाले त्रिदेव प्रशिक्षण को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यालय विजय भवन में क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने किया। कार्यशाला में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद सुभाष आहुजा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भरत सिंह राजपुत, नर्मदापुरम के जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर उपस्थित थे। एक दिवसीय जिला कार्यशाला का समापन करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि देश दुनिया में एक मात्र भाजपा ही कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित संगठन है। इसीलिए हमारा आचार विचार व्यवहार महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि कमलरूपी निशान की फ्रेचाईजी कार्यकर्ताओ को मिली है। इसे बूथ तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री भदौरिया ने कहा कि कार्यपद्वति, कार्य संस्कार पार्टी की आत्मा की जान है।
प्रदेश संगठन की पूरे देश में होती है प्रशंसा - रामपाल सिंह- विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कार्यशाला के समापन सत्र में कहा कि संगठनात्मक कार्यो को लेकर प्रदेश के संगठन की प्रशंसा पूरे देश में होती है। उन्होेने कहा कि बूथ विस्तारक योजना हो या फिर त्रिदेव प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम पार्टी के विस्तार में अहम है।
प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निखरता है - सांसद - कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संासद दुर्गादास उइके ने कहा कि निरंतर होने वाले प्रशिक्षण से कार्यकर्ता में निखार आता है और वह अधिक परिपक्व होकर वैचारिक आधार पर मजबूत होता है।
संगठन पर्व भाजपा को और ज्यादा मजबूत मनाएगा - हेमंत खंडेलवाल - पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के तहत संगठन पर्व पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेगा। बूथ मजबूत करना हमारा मुख्यलक्ष्य है। इस अवसर पर उन्होने जन्मशताब्दी वर्ष के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी।
सर्वव्यापी, सर्वग्राही, सर्व स्पर्शी पार्टी बनाना लक्ष्य - सुजीत जैन - जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि त्रिदेव प्रशिक्षण से पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। श्री जैन ने कहा कि भाजपा एक ध्येय और विचार को लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी की विचार धारा से बूथ स्तर के कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करना जरूरी है। उन्होने पार्टी के मूलमंत्र संवाद,संपर्क और संवाद का उल्लेख करते हुए इसे व्यवहार में लाने का आव्हान किया।
बूथ सुदृडीकारण लक्ष्य है - बबला शुुक्ला - पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि त्रिदेव प्रशिक्षण में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए की टीम आती है। इनका मंडल स्तर पर 30 अप्रेल और 1 मई को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाने है। उन्होने इस कार्य को गंभीरता से लेेने की बात करते हुए कहा कि इसका उददेश्य बूथ का सुदृडीकर करना है।
राजनीति का केन्द्र बिन्दु बूथ - कमलेश सिंह - त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में बूथ के करणीय कार्यो पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि आने वाले समय में राजनीति का केन्द्र बिन्दु बूथ ही होगा। चुनाव की अंतिम लडाई बूथ पर लडी जाएगी और फैसला भी बूथ पर ही होगा। इसीलिए पार्टी का पूरा फोकस बूथ पर ही है। जिला कार्यशाला में जिला पदाधिकारी ,मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री ,मंडल विस्तारक ,मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री द्वय कमलेश सिंह व सुधाकर पंवार ने और आभार राहुल चौहान ने व्यक्त किया। प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला कार्यालय पहुंचे अरविंद भदौरिया का पार्टी पदाधिकारियो ने जोश एवं उत्साह से स्वागत - अभिनंदन किया। फोटो - 1 , 2